National News

लखनऊ : ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे गिरी , 8 की मौत कई घायल

Ad

लखनऊ : 20 मार्च 2018 : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है । राजधानी लखनऊ में बिना रेलिंग के रेलवे ओवरब्रिज  एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया।  लखनऊ-हरदोई सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इसमें सात-आठ लोगों के मरने की आशंका है। गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है । मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । ट्रैक्टर ट्राली में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

लखनऊ में आज घुहर‌‌  पुल के नीचे ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही घायल आठ-दस लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।वट्रैक्टर ट्राली से सभी देवा शरीफ बाराबंकी से दर्शन करके कन्नौज लौट रहे थे। बाराबंकी के देवा शरीफ से जायरीन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली कन्नौज जा रही थी। हाईवे से होते हुए ट्रैक्टर ट्राली जैसे पारा थाना क्षेत्र के भुवर पुल के पास पहुंची। सुबह 10:30 बजे अचानक स्लिप करने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली पुल के नीचे जा गिरी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल ट्रामा में सभी का इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही दो से तीन दर्जन घायलों को पुलिस बल ने वहां पर मौजूद लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर भेजा है। गनीमत रही कि ट्राली वहां रेलवे ट्रैक पर नहीं गिरी, अन्यथा वहां पर बड़ी रेल दुर्घटना भी हो सकती थी। बुद्धेश्वर चौराहे हरदोई रोड चलने पर रेलवे लाइन के ऊपर बने घूमर पुल पर दोनों तरफ रेलिंग नहीं लगी है। इससे पहले भी यहां पर दो-तीन महीने पहले एक कार सड़क पर आकर गिरी थी।

लगातार हो रही सड़क दुर्घनाओं के बावजुद प्रशासन सो रहा है ।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top