Uttarakhand News

नीलकंठ जाते वक्त बड़ा हादसा, कांवड़ियों का ट्रक पलटा

accident news
Ad

ऋषिकेश: सावन के महीने में बाबा नीलकंठ महादेव के दर्शन को निकले हरियाणा के कैथल जिले से आए कांवड़ियों के एक जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सात मोड़ के पास दुर्गा माता मंदिर के समीप कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद को दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को 108 एंबुलेंस और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में घायल तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है…जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी कांवड़ियों को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए बाबा नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सावन के इस पवित्र महीने में सड़क पर बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सतर्क रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top