Sports News

भारत को बड़ा झटका! ऋषभ पंत सीरीज से बाहर, किसे मिलेगा मौका? जानिए

Ad

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रही एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मैच के पहले दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे…और अब उनके फ्रैक्चर की खबर से फैंस और टीम दोनों की चिंता और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

6 हफ्तों तक बाहर हो सकते है ऋषभ पंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है जिस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम छह हफ्ते तक आराम की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल टीम पंत को दर्दनिवारक दवाइयों की मदद से दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजने की कोशिश कर रही थी…लेकिन उन्हें अभी भी चलने में सहारे की ज़रूरत पड़ रही है। ऐसे में पंत के इस टेस्ट मैच के साथ-साथ पूरी सीरीज से बाहर होने की संभावना है।

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत जब शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन पर पहुंचे…तभी अचानक एक अनचाही घटना हो गई। पंत ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की…लेकिन गेंद सीधे उनके दाहिने पैर पर जा लगी। यह भारतीय पारी का 68वां ओवर था…जिसे क्रिस वोक्स गेंदबाज़ी कर रहे थे।

गेंद लगते ही पंत दर्द से बुरी तरह कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए। फीजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका हाल देखने लगे, लेकिन पंत की तकलीफ कम नहीं हुई। दर्द इतना ज़्यादा था कि वह अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो सके। आखिरकार…उन्हें सहारा देकर उठाने की कोशिश की गई…पर वो चलने की हालत में नहीं थे। फिर उन्हें मिनी एंबुलेंस में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।

इस दौरान पंत के दाहिने पैर से खून भी निकलता हुआ दिखा और उस जगह पर तेज़ सूजन भी आ गई थी। ये नज़ारा देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे साथी खिलाड़ी और फैंस दोनों ही काफी परेशान और चिंतित हो उठे।

ईशान किशन टीम में हो सकते हैं शामिल

अगर पंत बाहर होते हैं तो टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका होगा। खबर है कि पंत की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है…जो इस समय इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस सीरीज का आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के ओवल में खेला जाएगा…जिसमें ईशान के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

अब तक कई खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल

इसी सीरीज में टीम इंडिया पहले ही नीतीश कुमार रेड्डी (घुटने की चोट) तेज गेंदबाज आकाश दीप (कमर की चोट) और अर्शदीप सिंह (अंगूठे की चोट) को गंवा चुकी है। अब पंत की चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए थे। पंत अगर दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आते हैं तो भारतीय टीम सिर्फ 10 बल्लेबाजों के साथ खेलेगी…और आईसीसी नियमों के मुताबिक उनकी जगह पर कोई और बल्लेबाजी नहीं कर सकता। सिर्फ विकेटकीपिंग के लिए कोई और खिलाड़ी मैदान पर उतर सकता है।

फिलहाल टीम और फैंस दोनों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पंत कितनी जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top