Nainital-Haldwani News

रामनगर गिरिजा मंदिर का होगा सुंदरीकरण, DPR बनाने के आदेश जारी

Ad

Ramnagar Update: Girija Mandir Latest Update: देवभूमि उत्तराखंड में करोड़ों देवी- देवताओं की पूजा की जाती है, सभी देवी देवताओं की आदरसहित प्रतिष्ठा की जाती है। माँ गिरिजा देवी को मानने वाले भक्तों की संख्या भी लाखों में है। आपको बता दें कि, गिरिजा देवी मंदिर उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में स्थित है। जितने भक्तजन यहाँ मंदिर में माता रानी के दर्शन करने आते हैं, उतने ही पर्यटक भी यहाँ प्रसन्न मन से दर्शन करते हैं। देश के कई राज्यों एवं विदेशों से भी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले कई सैलानी यहाँ माता के दर्शन करने आते हैं। अपनी अनोखी रचना और भौगोलिक स्थान के कारण प्रसिद्द गिरिजा माता मंदिर के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार की अपनी मांग को लेकर मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि रविवार को सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत और मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री धामी के साथ बैठक की। इस बैठक में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री धामी का ध्यान मंदिर की वर्त्तमान स्थिति की तरफ केंद्रित करते हुए उन्हें बताया कि बाढ़ के बाद मंदिर में कई दरारें आ गई थी। जिसके सुधार के लिए अब तक सरकार द्वारा मंदिर के मिट्टी के टीले की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतज़ाम नहीं किए गए हैं। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को भारी बारिश और नदी का जल स्तर बढ़ने से नुक्सान की संभावना और सभी की चिंता बढ़ जाने की जानकारी भी दी है। बैठक में बारिश के समय पौराणिक गिरिजा मंदिर को बचाने के लिए एक मात्र विकल्प प्लास्टिक का तिरपाल इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई।

शिष्टमंडल ने बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके द्वारा प्रस्तुत विषय की गंभीरता समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने सचिव को शीघ्र डीपीआर बनाने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद शिष्टमंडल को पूरा विश्वास है कि गिरिजा मंदिर का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार फ़रवरी के अंतिम सप्ताह तक हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top