Udham Singh Nagar News

ब्रेंकिंग: ऊधमसिंह नगर में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या से सनसनी

Ad

काशीपुर: इस समय की बड़ी खबर ऊधमसिंह नगर के काशीपुर सामने आ रही है। जहां अलीखा मोहल्ले में मां बेटी का दिनदहाड़े खून हुआ है। पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। मां की घर में घुसकर हत्या और बेटी की घर के बाहर हत्या की गई है। पुलिस महकमा अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनदहाड़े मर्डर से काशीपुर में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से मां-बेटी को हत्यारे ने मौत के घाट उतारा है। मर्डर की घटना को अंजाम देकर मौके से हत्यारा फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए जगह जगह पुलिस तैनात की गई है।

काशीपुर शहर में अलर्ट जारी हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले मे अधिक जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top