Election Talks

लो जी, भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका…अब कांग्रेस में शामिल हो गया पार्टी का बड़ा सिपाही

Ad

देहरादून: विधानसभा चुनावों की सरगर्मी में दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। यमुनोत्री से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व में दर्जा धारी मंत्री रहे भाजपा के जगबीर भंडारी अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि यह कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जगबीर नौगांव ब्लॉक के प्रमुख रहने के साथ-साथ साल 2012 के विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए झटका काफी बड़ा है। जगबीर की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। लेकिन उन्होंने देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण भी मौजूद रहे।

पूर्व दर्जाधारी मंत्री जगबीर भंडारी
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top