CM Corner

उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम धामी ने जारी किए 1344 करोड़

Ad

Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand Development | Development Projects | Tourism Development | Power Projects | Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग, भवन निर्माण और जिला योजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 1344 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के बिठौरिया क्षेत्र में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख की अवशेष धनराशि मंजूर की है। वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सरयू वैली और शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए 6.54 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

देहरादून कैंट क्षेत्र में बंच केबिल कार्यों के लिए 4.92 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त में 1.96 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख की स्वीकृति दी गई है।

रुद्रप्रयाग जिले के रैतोली गांव में कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3.85 करोड़ की मंजूरी दी गई है…जबकि भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय संरक्षण और संवर्धन के लिए 30.03 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के नए जिला न्यायालय परिसर में विशेष सेवाओं और सफाई व्यवस्था के लिए कुल 4.39 करोड़ की मंजूरी भी दी है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजनाओं हेतु 1018 करोड़ जिलाधिकारियों के नियंत्रण में रखने की मंजूरी दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ में राहत देने के लिए 27.74 करोड़ जारी किए गए हैं।

इसके अलावा पिटकुल की एडीबी पोषित योजना के लिए पहली किस्त में 150 करोड़ और पीएफसी वित्त पोषित योजनाओं के लिए 45 करोड़ जारी किए गए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भी 55 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की गई है।

चम्पावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र में पुलिस आवास निर्माण के लिए 3.02 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाबीढांग कैम्प में 9 इग्लू हट बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ पिंगलापानी योजना के लिए 1 करोड़ और टिहरी जिले के जामणीखाल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए 83.64 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top