Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से बड़ी खबर, मीडिया सेंटर में आग लगने से हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर मीडिया सेंटर हल्द्वानी से सामने आई है। जहां शॉट सर्किट के चलते गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि सेंटर पर मौजूद काफी जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। जानकारी के अनुसार आग मीडिया सेंटर के स्टोर में रखा अधिकतर सामान जला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। 6 अक्टूबर यानी गुरुवार को कर्मचारी जब मीडिया सेंटर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मीडिया सेंटर में से धुआं निकल रहा है। दरअसल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मीडिया सेंटर में लगी आग पर काबू पाया। डीआईओ ज्योति सुंदरियाल ने जानकारी दी और बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति का पता लग सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top