Rudraprayag News

गैस कनेक्शन पर बड़ा अपडेट, हजारों उपभोक्ताओं को मिली मोहलत; जानें नई तारीख

Uttarakhand Gas Update
Ad

Rudraprayag | GasEKYC | LPGConnection Uttarakhand : जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। उपभोक्ताओं को तय समय के भीतर अपना सत्यापन पूरा कराने की अपील की गई है।

रुद्रप्रयाग में 20 गैस एजेंसियों के जरिए करीब 95,500 गैस कनेक्शन संचालित हैं। इनमें अधिकांश उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है…लेकिन अभी भी 13,551 उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है।

पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने सभी गैस एजेंसियों को 23 अगस्त तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर एजेंसियां गांवों और अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर भी उपभोक्ताओं का सत्यापन कर सकती हैं।

अधिकारी के अनुसार जिले में कई ऐसे उपभोक्ता हैं….जो रोजगार के कारण दूसरे राज्यों या विदेश में रह रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम गैस कनेक्शन ट्रांसफर करा सकते हैं। इससे आगे गैस आपूर्ति में परेशानी से बचा जा सकता है।

मृतक उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे कनेक्शनों का भी सत्यापन कराने या जरूरत के अनुसार कनेक्शन सरेंडर करने को कहा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग में परेशानी हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक सिलेंडर रिफिल नहीं कराने वाले कनेक्शनों का दोबारा सत्यापन भी करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 23 अगस्त तक ई-केवाईसी जरूर पूरी करा लें…ताकि भविष्य में गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत न आए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top