Dehradun News

अंकिता हत्याकांड: वनंतरा रिजॉर्ट को लेकर बड़ा खुलासा, अब सामने आएगा सच

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंतरा रिजॉर्ट पहले से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ था। अब रिजॉर्ट को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है। दरअसल एसआईटी की जांच में रिसोर्ट पर्यटन नियमों के तहत रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है। एसआईटी […]

Ad

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंतरा रिजॉर्ट पहले से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ था। अब रिजॉर्ट को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है। दरअसल एसआईटी की जांच में रिसोर्ट पर्यटन नियमों के तहत रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है। एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने इस बात की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसआईटी प्रभारी का साफ तौर पर यह कहना है कि रिजॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं था। इसके अलावा उसके पास फायर एनओसी भी नहीं थी। इस संबंध में संबंधित प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट मिल गई है कुछ रिपोर्ट अभी बाकी है। जांच भी जारी है।

गौरतलब है कि पौड़ी के अंकिता की हत्या का खुलासा 22 सितंबर को हुआ था। सामने आया था कि रिजॉर्ट के मालिक पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता को नहर में धक्का देकर उसकी हत्या की थी। पूरे उत्तराखंड में इसको लेकर बवाल हुआ था। एसआईटी का गठन भी किया गया था। बता दें कि एसआईटी ने करीब 30 गवाह बनाए हैं। माना जा रहा है कि 10 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top