Dehradun News

हल्द्वानी के कुछ इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर देखें

Weather alert in Uttarakhand
Ad

देहरादून: Uttarakhand में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और रोज़ाना हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों….देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की संभावना है, जिससे हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

राजधानी देहरादून में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

अधिकतम तापमान: लगभग 34°C

न्यूनतम तापमान: लगभग 24°C

लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। कई सड़कें मलबा और चट्टानों के गिरने से बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदियां और नाले उफान पर हैं और प्रशासन ने लोगों को इनके पास न जाने की सख्त सलाह दी है

येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम और बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना ज़रूरी है।
पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा टालें
नदी-नालों के पास जाने से बचें
मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट्स पर नज़र रखें
ज़रूरत पड़ने पर आपातकालीन नंबर तुरंत संपर्क में रखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top