National News

कलयुगी माँ का कहर , तीन बच्‍चों को जहर खिलाकर मारा

Ad

गोपालगंज : किसी भी आदमी के लिए उसकी माँ सबसे खास होती है हमारे पुराणों में  माँ को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है माँ बच्चे की दुनिया होती है । लेकिन अगर माँ ही अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दे तो , जी हां बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक महिला ने अपने तीन बच्‍चों को जहर खिलाकर मार दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी  के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डुमर गांव के सदानंद भगत की पत्नी ममता देवी का रविवार शाम किसी बात को लेकर घरवालों से विवाद हो गया है। इसके बाद शाम करीब सवा छह बजे उसने अपने बच्चों को जहर खिला दिया। बच्चों को जहर खिलाने के कुछ ही देर बाद बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई।जहर खिलाए जाने के कारण बच्‍चे दिग्विजय, रणविजय व सुलक्षणा कुमारी को उल्टी होने लगी। घरवालों व ग्रामीणों के पूछने पर उन्होंने बताया कि मां ने कुछ खिलाया था। आसपास के लोगों ने जब बच्चों की मां की खोजबीन की तो वह घर से गायब थी।

इसके बाद परिजन व ग्रामीण तीनों बच्चों को अस्‍पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की खोज में लगे, लेकिन वह नहीं मिला। अंतत: बच्‍चों को गंभीर हालत में भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रणविजय कुमार को मृत घोषित कर दिया और दिग्विजय व सुलक्षणा की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात करीब 10 बजे अस्पताल में सुलक्षणा व दिग्विजय की भी मौत हो गई।

बच्‍चों को अस्‍पताल ले जाए जाने के बाद महिला घर लौटी और ख्‍ुाद भी जहर खाने लगी। इसी बीच गांववालों ने उसे पकड़ लिया और  पुलिस के हवाले कर दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top