Nainital-Haldwani News

नैनीताल: बर्थडे पार्टी से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, बाल बाल बच गया भाई

Ad

हल्द्वानी: सड़क हादसों पर लगाम लगा पाना तो जैसे अब नामुमकिन सा लगने लगा है। आए दिन लोगों की जान जा रही है। खासकर पहाड़ी रास्तों पर यह हादसे ज्यादा हो रहे हैं। अब कोटाबाग निवासी भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। भवाली से घर लौट रहे दोनों भाई बहनों में से बहन की मौत हो गई है। जबकि भाई घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार कोटाबाग के मूसाबंगर गांव के रहने वाले विजय बुधलाकोटी पुत्र कमल बुधलाकोटी मंगलवार को बाइक से जीजा के जन्मदिन के लिए भवाली गया हुआ था। वह अपनी 21 वर्षीय बहन आकांक्षा के साथ गया था। बुधवार को जब वह वापस लौट रहा था तो नैनीताल रोड पर घटगढ़ के पास बाइक के ब्रेक अचानक से फेल हो गए।

ब्रेक फेल होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में विजय कच्ची रोड पर जबकि आकांक्षा पत्थरों में जाकर गिर गई। जिसकी वजह से आकांक्षा के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आई। बाद में आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों को अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकांक्षा को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका भाई प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सही हालत में है। कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है। परिवार जनों में बेटी की मौत से कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top