National News

BJP ने JDS विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये, कैबिनेट पोस्‍ट का वादा किया : कुमारस्वामी

Ad

नई दिल्ली: कर्नाटक में सरकार पर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है. वहीं जेडीएस की विधायक दल की बैठक में पार्टी के दो विधायक शामिल नहीं हुए तो उधर पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का आरोप लगाया है. जेडीएस की बैठक में कुमारस्‍वामी को विधायक दल का नेता चुना गया और इसके बाद उन्‍होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने कहा है कि बीजेपी ने मेरी पार्टी के लोगों को 100 करोड़ रुपये कैश और कैबिनेट पोस्‍ट देने का वादा किया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई पार्टी विपक्ष को इस स्‍तर तक धमका रही है.

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

कुमारस्‍वामी ने कहा कि मुझे दोनों तरफ से ऑफर मिला है. मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं. मेरे पिता के करियर में काला धब्‍बा लगा क्‍योंकि मैं 2004 और 2005  में बीजेपी के साथ चला गया था. अब भगवान ने मुझे इस काले धब्‍बे को मिटाने का एक मौका दिया है. इसलिए मैं कांग्रेस के साथ जा रहा हूं.

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: नए लक्ष्य के साथ शुरू होगा HCA का नया क्रिकेट सत्र

उन्‍होंने कहा कि आप ‘ऑपरेशन कमल’ की सफलता को भूल जाइए. ऐसे कई लोग हैं जो बीजेपी को छोड़कर हमारे साथ आना चाहते हैं. अगर आप हमारे लोगों को खींचोगे तो हम भी वैसा ही करेंगे. हम तो दोगुने लोग खींच लेंगे. मैं गवर्नर से भी कह रहा हूं कि ऐसा कोई फैसला न लें जिससे कि हॉर्स-ट्रेडिंग को बढ़ावा मिले.

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

कुमारस्‍वामी ने कहा कि अगर वे हमें नुकसान पहुंचाएंगे और लोगों को अपनी तरफ करने की कोशिश करेंगे तो हम उनकी तरफ के लोगों को अपनी ओर लाने के लिए वही करेंगे जो हमें करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को 104 सीटें मिलने का मतलब यह नहीं है कर्नाटक बीजेपी को सत्ता में देखना चाहती है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top