Election Talks

हल्द्वानी से भाजपा के जोगिंदर रौतेला ने भरा नामांकन, बोले मैं एक खुली किताब हूं…

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चेहरे साफ होने के बाद नामांकन भरने की कवायद लगातार जारी है। गुरुवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है। पहले कांग्रेस के सुमित हृदयेश और अब भाजपा के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि जोगिंदर पाल सिंह रौतेला वर्तमान में हल्द्वानी के मेयर है। वह दो बार से लगातार मेयर बनते आ रहे हैं। पिछली बार मेयर के चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के सुमिक हृदयेश को ही शिकस्त दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा जोगिंदर पाल सिंह रौतेला साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के टिकट पर हल्द्वानी सीट से चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने हल्द्वानी की विधायिका रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश को कड़ी टक्कर दी थी। अब फिर से भाजपा ने उनपर भरोसा जताया है। इसी कड़ी में जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने आरओ ऋचा सिंह को नामांकन सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में जोगिंदर रौतेला ने कहा कि हम 2000 करोड़ रुपए से हल्द्वानी को संवारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा 25 सालों से काम कर रहा हूं, जनता मेरे बारे में सब जानती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top