Election Talks

हल्द्वानी न्यूज: भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जनसंपर्क में इतिहास के पन्ने पलटे !

Ad

Haldwani : Election: Updates: भारतीय जनता पार्टी मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खालसा पंथ को धर्म , सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने वाला पंथ बताते हुए दशम गुरु को याद किया । उन्होंने कहा साहस , त्याग और बलिदान का प्रतीक खालसा पंथ समाज को मानवता , एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है । भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपना धुंआधार चुनाव प्रचार वार्ड 56 जीतपुर नेगी , वार्ड 48 मल्ली बमौरी ,वार्ड 12 राजपुरा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा एवं जन संपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन पर जमकर हमला किया । इस दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने वासुदेव पुरम एवं गिरिजा विहार में बैठक आयोजित कर क्षेत्रवासियों से कमल का फूल चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान करने को कहा ।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार के 5वें दिन आज वार्ड 56 जीतपुर नेगी क्षेत्र में भारी संख्या में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों पर गोलियां चलाने वाली एवं उनकी हत्या करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर कांग्रेस प्रत्याशी ने उत्तराखंड की मातृशक्ति यहां के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है , समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से हाथ मिलाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी को राज्य आंदोलकारियों के साथ रामपुर तिराहा , खटीमा ,श्रीनगर, मसूरी गोली कांड एवं उनके साथ हुआ जघन्य अत्याचार भी याद नहीं आया । कांग्रेस प्रत्याशी के खुद राज्य आंदोलनकारी होते हुए राजनीति करते करते वो इतना नीचे गिर जाएंगे, राज्य आंदोलकारियों के हत्यारों का सहारा लेंगे , समाजवादी पार्टी के वोटो को सीढी बनाने से बेहतर होता वो राज्य आंदोलकारियों के सम्मान में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेते ।

मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हल्द्वानी नगर निगम को वर्ष 2011 से अस्तित्व में आने के बाद से सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के मेयर ने संवारने का काम किया है उससे पूर्ववर्ती कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और अपना घर भरते रहे । निगम को भ्रष्टाचार के दलदल से दूर रखने के लिए कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर सभ्य , सुंदर ,स्वच्छ हल्द्वानी निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की क्षेत्रवासियों से अपील की ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top