Regional News

उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश, रुद्रपुर में भाजपा पार्षद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

Ad

उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश, रुद्रपुर में भाजपा पार्षद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

हल्द्वानी: एक पार्षद को घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मार डाला। ये मामला है ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर के वॉर्ड नंबर 13 का। भदईपुरा निवासी भाजपा पार्षद प्रकाश धामी पुत्र प्रेम सिंह धामी की मौत ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। सुबह-सुबह कोई इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है किसी ने सोचा नहीं होगा। इसके अलावा बदमाश खुले में ऐसे घूम रहे हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड को परेशान करते हैं कोरोना के ये आंकड़े, पिछले 8 दिन में 95 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी: उत्तराखंड रणजी क्रिकेटर कमल कन्याल का विख्यात SG से करार

जानकारी के अनुसार मामला सोमवार सुबह का है। उनके घर के बाहर तीन-चार युवकों ने उन्हें बाहर बुलाया। बमदाशों को वार्ड के युवक समझकर वह घर के बाहर आ गए। प्रकाश को घर के बाहर आता देख खड़े युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख पार्षद घर की ओर भागे लेकि तीन-चार गोलियां उन्हें लग गई। इसके बाद वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गए। गोलियों की आवाज पड़ोस के सभी लोग बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश कार में सवार होकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, जल्द लोन के लिए करें आवेदन

यह भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर प्यार, पंजाब से उत्तराखंड पहुंची नाबालिक लड़की,अब पुलिस की एंट्री

हत्या के बाद पार्षद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें कुछ हमलावर भी कैद हुए जो किच्छा की ओर कार से भागते नजर आए। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है, कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:नैनीताल: छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल निलंबित

यह भी पढ़ें:नैनीताल: छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top