Haridwar News

उत्तराखंड भाजपा ने सभी को चौकाया, अपने ही मेयर को पार्टी से निकाल दिया

Ad

देहरादून- उत्तराखंड भाजपा ने अपने फैसले से सभी को चौका दिया है। पार्टी ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित करने के फैसले ने सभी क हैरान कर दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top