Uttarakhand News

नैनीताल जिले में चुनाव की तैयारी शुरू, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे कार्यशाला

हल्द्वानी: जिला नैनीताल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिले की विधानसभाओं की 22,23,24 अगस्त को कार्यशाला कार्यक्रम किए जाने हैं तथा 25,26 अगस्त को हर विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाताओं को जोड़ने व हर बूथ की वोटर लिस्ट को सत्यापित करने का काम किया जाएगा। वोटर चेतना महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक/ जिला महामंत्री नवीन भट्ट द्वारा कालाढूंगी विधानसभा में ऊंचा पुल में बैठक कर बताया गया कि 22 तारीख से लेकर 24 तारीख तक हर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा की कार्यशाला होनी है। कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष, B L A -2, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य , मोर्चो के मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे हर विधानसभा क्षेत्र से 10000 नवमतदाताओं का जोड़ने का काम किया जाना है। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत,प्रताप बौरा, लाखन निगल्टिया, भुवन भट्ट, सुरेश गौड़, आदि नैनीताल विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

To Top