Election Talks

भाजपा ने उत्तराखंड में जारी किया अपना घोषणा पत्र, सशक्त भू-कानून बनाने का किया वादा

Ad

देहरादून: विधानसभा चुनाव आगामी 14 फरवरी को होने हैं। उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी 70 सीटों पर चुनाव होंगे। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र पहले ही जारी कर चुकी है। इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना दृष्टि पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे थे। मंत्री नितिन गडकरी ने ही भाजपा की दृष्टि पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

बता दें कि घोषणापत्र में प्रमुख तौर पर भू कानून को शामिल किया गया है। बता दें भू कानून की मांग उत्तराखंडवासी काफी समय से कर रहे हैं। इसके साथ ही 45 नए सपोर्ट टूरिज्म विकसित किए जाने के बाद भी भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में कही है। साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया गया है।

इसके अलावा पूर्व सैनिकों सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए सहायता और छह हजार केंद्र और छह हजार किसान सम्मान निधि देने का जिक्र भी घोषणा पत्र में है। कहा जा रहा है कि इस घोषणा पत्र में नमो विज़न को लाया गया है। जानकार इसमें प्रधानमंत्री मोदी के विज़न की झलक भी देख पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top