Pauri News

उत्तराखंड:भाजपा नेता यशपाल बेनाम ने स्थगित कर दी है बेटी की शादी

Ad

देहरादून: राज्य में इन दिनों एक शादी कार्ड वायरल हो रहा है। ये कार्ड पालिका पौड़ी के अध्यक्ष व भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी का है, जिसकी शादी एक मुस्लिम युवक से हो रही है। दोनों ही परिवार धूमधाम से शादी करना चाहते हैं लेकिन विरोध होने की वजह से शादी को स्थगित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जब शादी का कार्ड वायरल हुआ था तो यशपाल बेनाम ने कहा कि मैं अपनी बेटी की शादी सभी के सामने करना चाहता था। दोनों परिवार ने फैसला किया था कि हिंदू रिति रिवाज से 28 मई को शादी होगी। शादी का कार्ड वायरल हुआ तो तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। कई संगठनों ने विरोध भी शुरू कर दिया। ऐसे में यशपाल बेनाम ने 26, 27 व 28 मई को बेटी की शादी को स्थगित कर दिया है।

इससे पहले पालिकाध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि जमाना क्या कह रहा है। बच्चे अपने भविष्य को लेकर फैसला कर सकते हैं। उनकी खुशी के लिए ही दोनों परिवार शादी के लिए राजी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top