Uttarakhand News

उत्तराखंड:BJP विधायक का ऑडियो वायरल,नेता प्रतिपक्ष ने अनपढ़ और अज्ञानी से की तुलना

Ad

देहरादून: भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने एक अधिकारी को गाली दे डाली है, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक ऑडियो के अनुसार फोन करते हुए दूसरी ओर से शुगर मिल अधिकारी को कहा जा रहा है कि तुम्हारे पास मेरा नंबर नहीं है क्या, जो फोन उठाने में इतनी देर लगा रहे हो। अ

ADVERTISEMENTS Ad

धिकारी द्वारा जब फोन नंबर नहीं होने और फोन करने वाले से पूछा कि आप कौन बोल रहे हो तो इस पर दूसरी तरफ से गालीगलौज के साथ जवाब दिया गया कि देशराज कर्णवाल बोल रहा हूं, तू क्षेत्रीय विधायक को नहीं जानता है क्या।

इस ऑडियो में शुगर मिल अधिकारी द्वारा फोन पर विधायक को पहचाने जाने से इंकार करने पर विधायक देशराज कर्णवाल इस कदर भड़क गये कि वे फोन पर ही जोर-जोर से अमर्यादित भाषा पर उतर आये।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:सरस्वती शिशु मंदिर से की पढ़ाई,अब नॉर्वे में वैज्ञानिक बने रुद्रप्रयाग के डॉक्टर अंकित बुटोला

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में स्कूल काटेंगे पलायन की जड़, 188 को मिली मंजूरी,सरकार ने दिए CBSE की मान्यता के निर्देश

बता दें इससे पूर्व भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी इसी तरह अमर्यादित टिप्पणी के लिए सुर्खियों में आए थे। यहां तक कि स्वयं भाजपा भी इस मामले में असहज हो गई थी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं आगे बढ़ कर डॉ. हृदयेश से माफी मांगी थी।

लिहाजा इस मामले में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश का कहना है कि संसदीय कार्यों में लगे जनप्रतिनिधियों को इस तरह की अमर्यादित भाषा का कतई इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो अनपढ़ और अज्ञानी होते है वही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते है और भाषा की मर्यादा को कायम रखने के लिए ऐसे लोगों पर पार्टी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़े:रुद्रपुर में पिथौरागढ़ जैसा मामला, 13 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म,अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़े:पहले तोड़ा ट्रैफिक नियम फिर महिला दरोगा से भिड़े पार्षद और बेटा,उत्तराखंड पुलिस ने लिया एक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top