Election Talks

उत्तराखंड में दलबदल का सिलसिला जारी, अब भाजपा के विधायक ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ad

टिहरी: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हर घंटे चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में खासकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के विधायक भाजपा में तो भाजपा के विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दलबदल का यह सिलसिला गुरुवार को टिहरी विधानसभा सीट पर पहुंचा है। जहां किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने के बाद विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। अब बीजेपी ने उन्हें टिहरी से विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया है। वहीं कांग्रेस के खेमे से भी बड़ी खबर सामने आ रही है।

टिहरी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें साल 2017 के चुनावों में धन सिंह नेगी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में अब दिलचस्प यह देखना होगा कि यहां से कौन जीत हासिल करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top