National News

भाजपा विधायक का शर्मसार बयान, तीन बच्चों की मां से कौन रेप करेगा

Ad

नई दिल्ली: उन्नव मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है। लोगों की सेवा करने के लक्ष्य से राजनीति की गद्दी पर बैठने वाले नेता ही समाज को निचौनकर खा रहे है। जिस लड़की को चुनाव के वक्त बेटी कहते है बाद में उनकी इज्जत के साथ खेलते हैं। इस आरोप में फंसे उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से  विधायक कुलदीप सेंगर को गुरुवार सुबह सीबीआई ने आरोपी सेंगर को गिरफ्तार किया। विधायक पर IPC 363, 366, 376 और 506 धारा के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है। लेकिन कोर्ट को इस कदम से नाराजगी है। कोर्ट ने कहा है कि आरोपी की हिरासत काफी नहीं है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अदालत ने साथ में राज्य सरकार से 2 मई तक प्रगति रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि वह अपने आदेश में राज्य में कानून व्यवस्था चरमराने का जिक्र करने को मजबूर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for तीन बच्चों की मां से कौन रेप करता है

इस मामले में विस्तार से सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि वह शुक्रवार को अपना आदेश सुनाएगी। अदालत में मौजूद महाधिवक्ता ने मामले पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डी बी भोंसले और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की पीठ को बताया कि 17 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री कार्यालय को एक आवेदन भेजा गया था, जिसमें विधायक के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाए गए थे। इस आवेदन को उचित कार्रवाई के लिये उन्नाव में संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।इसपर पीठ ने पूछा कि इस मामले में और क्या किया गया. क्या अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है।

भाजपा विधायक पर इतना गंभीर आरोप लगा है लेकिन यूपी के नेताओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो तो आरोपी विधायक को बेकसूर बता रहे है। बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने संबंध कुछ ऐसा कह दिया जिसनें सभी को शर्मसार किया। विधायक ने कहा कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है क्या? भले ही उस लड़की की उम्र कम है, लेकिन वो तीन बच्चों की मां है। ऐसे में कौन व्यक्ति उसकी तरफ आकर्षित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top