Uttarakhand News

सीएम धामी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में मनाया जाएगा संकल्प दिवस

Ad

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने भव्य रूप देने का प्लान बनाया है। भाजपा की तैयारियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूरी जानकारी साझा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। जिसे भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बुधवार को इस बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने 17 से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top