Election Talks

भाजपा ने उत्तराखंड चुनावों के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में बड़े बड़े नाम शामिल

Ad

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ताजा सूची जारी की है। यह सूची उन नेताओं की है जो उत्तराखंड में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। जी हां, भाजपा ने कुल 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम बड़े नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पास इतिहास बनाने का मौका है। बता दें उत्तराखंड में आज तक कोई भी पार्टी लगातार दो बार अपनी सरकार नहीं बना पाई है। ऐसे में भाजपा इस मिथक को तोड़ कर सरकार बनाने के लिए पुरजोर कोशिशें कर रही है। देखना दिलचस्प होगा कि स्टार प्रचारक उत्तराखंड में भाजपा की नैया पार लगाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top