Uttarakhand News

सोमेश्वर में कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का हाथ,प्रदेश अध्यक्ष ने किया नववर्ष कलेंडर का विमोचन

Ad

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को सोमेश्वर विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा देश और राज्य को विकास के मार्ग पर ले जा रही है। हमारा काम बोल रहा है और विपक्ष कुछ नहीं कर पा रहा है। जनता भी जानती है कि कौन सा दल उन्हें विकास के मार्ग पर ले जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा फ्लोर पर लाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत युवा भाजपा नेता संदीप भोज के नववर्ष कलेंडर का भी विमोचन किया। इस मौके पर कई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव लाल सिंह बजेठा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ताकुला विरेंद्र बिष्ट और युवा नेता प्रकाश भंडारी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं को साथ मे लेकर चलती है और इसी के चलते हमें युवाओं का समर्थन मिलता है। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल मौजूद थे।

यह भी पढ़े:स्वामित्व योजना से जुड़ेंगे उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस के साथ युवती ने की अभद्रता, पुलिस ने लिया एक्शन और भेजा जेल

यह भी पढ़े:रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिल रहा था ESI का लाभ, विभाग की लापरवाही सामने आई

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:एपण गर्ल अभिलाषा का चला जादू,अमेरिका से आ रही है एपण साड़ी की डिमांड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top