Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम सीट हुई सामान्य, भाजपा से प्रमोद तोलिया ने पेश की मेयर पद के लिए दावेदारी

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम सीट अनारक्षित होने के बाद चुनाव रोचक हो गया है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है और जल्द दावेदारों के नाम धीरे-धीरे सामने आने लगेंगे। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो मेयर पद के पूर्व पार्षद प्रमोद तोलिया का नाम भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। प्रमोद तोलिया के राजनीतिक करियर की बात करें तो वो कई बार प्रधान रहें हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ रखते हैं। इसके अलावा जनता के साथ उनका कॉर्डिनेशन भी किसी से छिपा नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad


हल्द्वानी सीट के सामान्य होने के उपरांत प्रबल दावेदारों में शामिल प्रमोद तोलिया हालांकि पूर्व से ही मेयर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन सीट ओबीसी आरक्षित हो गई थी। अब सीट सामान्य हो गई तो प्रमोद तोलिया मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस पर उनका कहना है कि वो भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी कर रहे हैं। यदि उनको मेयर पद का उम्मीदवार घोषित करती है तो वो रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे । भाजपा नेतृत्व के सामने उन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनको विश्वास है पार्टी उनकी बेदाग ईमानदार एवं निष्ठा पर अवश्य भरोसा दिखायेगी।

बता दें कि प्रमोद तोलिया पत्नी बेला तोलिया जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है, कार्यकाल समाप्ति के उपरांत वर्तमान में प्रशासक जिला पंचायत नैनीताल है। इस वजह से उनकी संगठन में पकड़ के मजबूत साबित करती है जो उनकी दावेदारी को मजबूत करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top