Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: BJP जिलाध्यक्ष के घर पर हुआ ब्लास्ट,दहल गया पूरा हीरानगर

Ad

हल्द्वानी: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर देर रात धमाका हुआ है। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा है। घटना रात 12.30 बजे की बताई जा रही है। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर में रहते हैं। धमाका इतना तेज था कि घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गए। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जांच के बाद ही धमाके का कारण सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़ गए। इसके बाद एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने मकान पर बिजली गिरने की आशंका जताई। लेकिन घटनास्थल के हालात और मौसम इस तरफ इशारा कम ही कर रहे हैं। जांच के लिए एंटी बम स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया किधमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लगा कि कही बम फटा हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top