Nainital-Haldwani News

नैनीताल जाने वाले ध्यान दें…इसी महीने से महंगी हो जाएगी बोटिंग!

Photo - Jugaadin News
Ad

नैनीताल: पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक नैनीताल में महंगाई बढ़ने वाली है। नैनीताल झील में बोटिंग करना अब पहले के मुकाबले महंगा होने वाला है। माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक इस पर फैसला हो सकता है। साथ ही इसे नए वित्तीय वर्ष से लागू भी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि नाव संचालकों की तरफ से शुल्क बढ़ोत्तरी की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब जाकर इसकी सुध पालिका प्रशासन ने ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल को पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। निश्चित तौर पर नैनीताल का सम्मोहन केंद्र यहां की झील ही है। कोई भी पर्यटक नैनीताल आए और झील में बोटिंग का लुत्फ ना उठाए, ऐसा संभव ही नहीं है। लेकिन अब इन सैलानियों की जेब पर असर पड़ेगा। अब नौकायन करने से पहले सैलानी एक बार सोचेंगे। उल्लेखनीय है कि नैनी झील में 222 चप्पू और 90 पैडल बोट का संचालन होता है।

नौकायन कराने के लिए आपको पहले पालिका से लाइसेंस लेना होता है। बता दें कि फिलहाल वक्त में झील का पूरा चक्कर लगाने पर 220 और आधे चक्कर पर 160 रुपए किराया सैलानियों से लिया जाता है। कई साल हो गए लेकिन संचालकों की मांग के बावजूद इस किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बीती नवंबर में भी कवायद तेज हुई थी मगर तब किराया नहीं बढ़ाया गया। हालांकि अब प्रशासन इसमें दिलचस्पी लेता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि अब शुल्क में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसी बीच पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने जानकारी दी और बताया कि संगठन की मांग पर शुल्क में 50-100 रुपये तक की बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव है। इस पर अभी विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च अंत तक बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरा प्लान तय किया जाएगा। इसके अलावा पालिकाअध्यक्ष ने ये भी बताया कि नौकायन शुल्क बढ़ाने के साथ ही लाइसेंस और लाइफ जैकेट शुल्क में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top