Champawat News

पिथौरागढ़ निवासी बॉबी धामी का भारतीय हॉकी टीम में चयन, आप भी दीजिए बधाई

Ad

Uttarakhand News: Sports: Bobby Dhami: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले होनहार हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी को भारतीय सीनियर ए पुरुष टीम में शामिल किया गया है। बॉबी यूरोप में होने वाले प्रतिष्ठित फोर नेशन्स यूरोपियन टूर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम इस प्रतियोगिता के लिए शनिवार को हॉलैंड के एंडहोवन शहर के लिए रवाना हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह टूर्नामेंट 8 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें भारतीय टीम फ्रांस, आयरलैंड, हॉलैंड और इंग्लैंड के साथ मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा एक मैच बेल्जियम के खिलाफ भी बेल्जियम में खेला जाएगा। बॉबी धामी इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नैनीताल के उप क्रीड़ा अधिकारी और बॉबी के पूर्व कोच वरुण बेलवाल ने बताया कि वे एफआईएच प्रो लीग और ऑस्ट्रेलिया टूर में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही वे 2021 और 2023 के जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारत की ओर से खेल चुके हैं।

बॉबी के चयन की खबर मिलते ही प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, दायित्वधारी मंत्री नवीन वर्मा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास भगत, हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र बाफिला और कई अन्य खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top