Uttarakhand News

उत्तराखंड:सड़क पर शराब पीता बॉबी कटारिया, पुलिस की चेतावनी को कहा, कोई दिक्कत नहीं

Ad

देहरादून: बॉबी कटारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बॉबी कटारिया कुछ दिन पहले एक रील साझा की थी। इस रील में कटारिया बीच सड़क में कुर्सी और टेबल लगातार शराब पी रहा था। यह वीडियो वायरल होने के बाद कहा गया कि यह सड़क देहरादून के आसपास की है। बॉबी कटारिया को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो उत्तराखंड पुलिस के पास पहुंचा तो डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस संबंध में एक फोटो भी अपलोड की। वहीं फोटो को रिशेयर कर बॉबी कटारिया ने लिखा कि कोई दिक्कत नहीं लगवा लो एक ओर केस सही… आगे पढ़ें…

वहीं वीडियो कहां का है ये सबसे पहले पता लगाया जा रहा है। वहीं कानून तोड़ने के बाद माफी मांगने के बजाए बॉबी कटारिया का ये रवैया उत्तराखंड के लोगों को पसंद नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं वह कानून तोड़ रहे हैं और फिर गलती स्वीकार ने के बजाए दादागिरी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उत्तराखंड पुलिस जांच के बाद क्या एक्शन लेती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top