Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लापता व्यापारी पवन कन्याल का ज्योलीकोट में शव मिला

Ad

हल्द्वानी: पिछले कई दिनों से सुभाष नगर क्षेत्र के रहने वाले व्यवसाय पवन कन्याल लापता थे। इस वक्त उन्हें लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। उनका शव ज्योलीकोट में मिसा है। पवन कन्याल एक महीने से लापता था। परिजनों ने उन्हें खोजने के लिए पुलिस से गुहार भी लगाई थी। पवन को पुलिस कई दिनों से खोज रही थी और जिस बात का डर था वही हुआ। पवन कन्याल का शव पुलिस ने बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस घटना के सामने आने के बाद उनके आवास पर कोहराम मच गया है। पुलिस ने खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन आज उनका शव ज्योलीकोट क्षेत्र में मिल गया है, जिसके बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

पवन कन्याल के परिजनों ने उनकी शिनाख्त की है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों और उनकी हाइट से की है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीईओ शांतनु पाराशर ने बताया कि शव का डीएनए व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बता दें कि पवन कन्याल खन्न का कारोबारी थे। उनकी उम्र 35 साल थी। वह गौला खन्न क्षेत्र में डंपर संचालन का काम करते थे। वह 16 अगस्त को किसी जरूर काम से टीपी नगर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद भुजियाघाट पहुंचे थे। उन्होंने वहां एक कैंटीन में वक्त बिताया। वहां से बाहर आने के बाद वह कहा गए किसी को नहीं पता। पुलिस को उनकी सड़क किनारे खड़ी कार मिली थी। कार में पवन का पर्स था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top