Pauri News

भटोली गांव के पास खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौके पर मौत

Ad

पौड़ी: जनपद के भटोली गांव के पास से एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यहां एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विषम परीस्थितियों में दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीती रात खिरसू से भटोली जा रही बोलेरो दुर्घटना का शिकार हुई है। कोतवाली श्रीनगर ने एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी। श्रीनगर पोस्ट से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बचा दें कि बोलरो वाहन (संख्‍या यूए 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा गया था। गाड़ी में दो लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम को वाहन तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने वाहन के पास जाकर देखा तो दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।

एसडीआरएफ द्वारा दोनों शवों को खाई से निकाल कर पुलिस को सौंपा गया। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी एवं देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top