Tehri News

टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो… सभी यात्रियों की हुई मौत

Ad

देहरादून: टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गंगोत्री एनएच पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो खाई में गिर गई। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। वाहन में 6 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा गिर गया। वाहन चंबा से उत्तरकाशी जा रहा था। वाहन पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया और फिर उसमें आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे को देखा तो तुरंत प्रशासन को सूचना दी और खुद वाहन में लगी आग को बुझाने लग गए। वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं। तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top