Uttarakhand News

बद्रीनाथ-केदारनाथ दर्शन करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, फैंस के साथ खिंचवाई फोटोज

Ad

Uttarakhand news: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है। इसके साथ ही उन्होंने साथी भक्तों से चार धाम यात्रा पर जाने का आग्रह किया।  ( Kedarnath-Badrinath )

ADVERTISEMENTS Ad

भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया

बता दें कि मंगलवार को उर्वशी रौतेला ने उर्वशी रौतेला ने अपने परिवार के साथ पहले केदारनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके पिता मनवर रौतेला, माता मीरा रौतेला और भाई यशराज रौतेला भी उनके साथ थे। प्रार्थना के बाद, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने परिवार को ‘प्रसाद’ भेंट किया। ( Bollywood actress Urvashi Rautela Reached Badrinath-kedarnath with family )

फैंस के साथ फोटोज

केदारनाथ की यात्रा के बाद उर्वशी ने दोपहर में बद्रीनाथ धाम की यात्रा जारी रखी। जहां उन्होंने प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी द्वारा प्रस्तुत भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद ग्रहण किया। और उर्वशी ने बद्रीनाथ मंदिर पर अपने फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाई। उर्वशी कोटद्वार की मूलनिवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही हैं। और उन्होंने सिंह साब द ग्रेट और सनम रे सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है। इतना ही नहीं इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते हैं।  ( Bollywood actress Urvashi Rautela Reached Badrinath-kedarnath with family for darshan )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top