Breaking News

बॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हुआ निधन

Ad

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। 27 मई को उनके पिता वीरू देवगन का मुंबई में निधन हो गया है। वीरू एक फेमस स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे। आज सुबह ही उनकी मौत हुई है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार शाम को 6 बजे रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक वीरू देवगन ने आज सुबह सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, उन्हें सांता क्रूज के सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मृत्यु हो गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि वीरू देवगन का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे किया जाएगा।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

वीरू बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में दे चुके हैं। वे एक्शन डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी रह चुके हैं। वीरू देवगन ने 1999 में आई फिल्म हिंदूस्तान की कसम बनाई थी। इस फिल्म में उनके बेटे अजय देवगन और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नजर आए।

वीरू देवगन का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने वीणा देवगन से शादी रचाई। अजय देवगन और डायरेक्टर अनिल देवगन समेत उनके चार बच्चे हैं। वीरू देवगन 80 के दशक की हिंदी फिल्मों में फाइट और एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करते थे। उनके निधन के बारे में सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शौक का माहौल है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं और देवगन परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं। अजय देवगन ने अपने पिता की सेहत के चलते फिल्म दे दे प्यार दे के पिछले 15 दिनों के प्रमोशनल इवेंट्स भी केंसिल कर दिए थे। वीरू देवगन को आखिरी बार अजय की फिल्म टोटल धमाल के प्रिव्यू में देखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top