Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक और सुसाइड केस, सेना की भर्ती की तैयारी कर रहा था हैड़ाखान निवासी युवक

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक बद्रीपुरा में किराए के मकान में अपने चचेरे भाइयों के साथ रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। गौलापार हैड़ाखान पुरवा गाँव निवासी नारायण सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी उम्र 18 साल थी और वह सेना में भर्ती होने के करीब पहुंच गया था। युवक ने सेना भर्ती की सभी परीक्षाएं पास कर ली थीं और उसे महज लिखित परीक्षा देनी थी। वह कुछ दिन पहले अपने गांव से हल्द्वानी पहुंचा था। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। तनाव की वजह से आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोई पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में है तो कोई कारोबार को लेकर है। ऐसे हालात में लोग अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। जनपद में भी पूर्व में आत्महत्या करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। मनोचिकित्सक का कहना है कि आत्महत्या की बढ़ रही प्रवृत्ति समाज के लिए चिंताजनक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top