Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Ad

हल्द्वानी। लामाचौड़ में बैंकट हाल में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का शिकार हुए युवक कौस्तुभ पलड़िया ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया है। देर रात एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस करते समय एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग कर दी थी। बंदूक से निकली गोली कौस्तुभ पलड़िया के जा लगी थी। इसके बाद विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। उसे तुरंत सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad

यह पहला मौका नहीं है जब शादियों में हर्ष फायरिंग के चलते नकारात्मक घटना सामने आई है। अब इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा जाल कहे जाने वाली कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। आखिर क्यों शादियों में फायरिंग करना आम बात हो गया है। कानून को हाथ में लेने का डर क्यों लोगों में नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top