Uttarakhand News

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

File Photo

हरिद्वार: बॉयफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेंड की हत्या करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या से पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात खुद प्रेमी ने कुबूल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात कुबूल की है। हालांकि, पुलिस ने अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है। इसके बाद ही धारा बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को कनखल निवासी सरिता की उसके प्रेमी अमित कुमार ने अपने किराए के कमरे नेहरू नगर कॉलोनी में गला दबाकर हत्या की थी। प्रेमी का कहना था कि वे दोनों आठ महीने से रिलेशनशिप में थे। मगर प्रेमिका किसी और से भी बात करती थी। मंगलवार को सरिता ड्यूटी पर ना जाकर अमित के कमरे पर आई थी।

अमित ने अपने बयान में बताया कि दोनों के बीच सुबह 11.30 बजे से पहले शारीरिक संबंध बने थे। बाद में शादी की बात पर विवाद हुआ तो गरमा गरमी बढ़ गई। जिसके उपरांत अमित ने क्रोध में आकर सरिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने हरिद्वार जाकर अपनी जान देने की कोशिश भी की। मगर वहां इरादे सफल नहीं हुए तो ऋषिकेश जाने लगा।

इससे पहले वो कुछ करता उसे मकान मालिक ने फोन कर वापस बुला लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने जानकारी दी और बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बढ़ाई जाएगी। फिलहाल उसे कोर्ट में पेशन कर जेल भेजा है।

To Top