Breaking News

Breaking News: बंशीधर तिवारी बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव, अब संभालेंगे तीन बड़ी जिम्मेदारियां

Ad

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बंशीधर तिवारी, आईएएस, को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस निर्णय के साथ तिवारी के पास अब एक साथ तीन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी आ गई है….महानिदेशक सूचना, एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष, और अब मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव का दायित्व।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में शासन द्वारा संबंधित सभी प्रमुख सचिव, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

तीन शीर्ष पदों की जिम्मेदारी:
बंशीधर तिवारी की गिनती उत्तराखंड के सक्रिय और सशक्त प्रशासनिक अधिकारियों में होती है। उनके पास पहले से सूचना विभाग के प्रमुख (महानिदेशक) का पदभार है और हाल ही में उन्हें मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top