Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को घूस लेते पकड़ा

Ad

हल्द्वानी: शहर में घूस लेते हुए विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को पकड़ा। विजिलेंस को सूचना मिली थी और इसके बाद रजिस्ट्रार कानूनगो को पकड़ने के लिए टीम सुबह से तैयार थी। हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को बताया था कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में 10000 रुपए की रिश्वत की मांगी थी। आज बिजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top