Jobs

BSF ने कांस्टेबल समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, हाईस्कूल पास जल्दी करें अप्लाई

BSF ने कांस्टेबल समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, हाईस्कूल पास जल्दी करें अप्लाई
Ad

नई दिल्ली: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ (Border Security Force) में नौकरी करने का सपना अब पूरा होने वाला है। युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल (constable) समेत कुल 72 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें कि नोटिफिकेश जारी होने के साथ साथ बीते 15 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

खास बात ये है कि हाईस्कूल और आईटीआई का सर्टिफिकेट (Highschool or ITI Certificate) हासिल कर सके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के 72 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए सेलेक्शन (selection process) भी भर्ती परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू – 15 नवंबर 2021

2. आवेदन की अंतिम तारीख – 29 दिसंबर 2021

3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख – 29 दिसंबर 2021

4. भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं

योग्यता

बीएसएफ द्वारा जारी नोटिफिकेशन (Job notification) के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हाईस्कूल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। गौरतलब है कि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखना बेहतर है।

उम्र सीमा – न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 25 साल (रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी)।

आवेदन शुल्क

1. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी – 100 रुपए

2. एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए – निशुल्क

नोट :- आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

1. योग्य उम्मीदवारों को बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।

2. फिर यहां से रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा।

3. इस सेक्शन में उक्त भर्ती के लिए आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा।

नोट :- इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि नोटिफिकेश पढ़कर बाकी की जानकारी लें। जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। सावधान रहें क्योंकि आवेदन फॉर्म में त्रुटि होने पर यह निरस्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top