Uttarakhand News

उत्तराखंड: बेटी ने माता-पिता को घर से निकाला,मकान और 23 लाख रुपए की भी की धोखाधड़ी

Ad

उत्तराखंड: बेटी ने माता-पिता को घर से निकाला,मकान और 23 लाख रुपए की भी की धोखाधड़ी

पटेलनगर: बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बेटी पर पहले सेवा करने का वादा कर घर ले जाने बाद में उन्हें मारपीट कर निकाल देने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने अपने भांजे के साथ मिलकर धोखे से बुजुर्ग माता-पिता का मकान भी दान में लिखवा लिया। और 23 लाख रुपये भी हड़प लिए। बुजुर्ग महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि हरजीत जो 11 लाख रुपये जमा कराने के लिए ले गई थी, उनमें से छह लाख रुपये ही उसने उनके नाम पर जमा किए। जबकि, पांच लाख रुपये उसने अपनी बेटी के नाम कर दिए थे। यही नहीं पिता के खाते से भी 12 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अपनी भैंस के इलाज के लिए नहीं मिला डॉक्टर,तो किसान ने खोल दिया जानवरों का आईसीयू

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,पूरे डिपार्टमेंट में पहुंचा संदेश

बता दें यह मामला पटेलनगर क्षेत्र के कृष्णा विहार का है। जहां 62 वर्षीय अमृत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी हरजीत की शादी डोईवाला में हुई थी। उसके पति ने वर्ष 2017 में आत्महत्या कर ली थी। अमृत कौर ने उसे 2017 में ही हर्रावाला में 27 लाख रुपये में जमीन बेची थी। यह पैसा उसके घर पर ही रखा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाए है कि इस पैसे पर हरजीत की नजर थी। एक दिन वह उनके पास आई और किसी सोसाइटी में जमा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ले गई।

कहा कि इसका ब्याज वह हर महीने देती रहेगी। कुछ दिन बाद हरजीत माता-पिता को सेवा के लिए अपने घर डोईवाला ले गई। लेकिन, यहां एक महीने बाद ही उसने दोनों को मारपीट कर निकाल दिया। इस बीच उसने कुछ कागजात पर उनके हस्ताक्षर भी कराए थे। वे दोनों फिर पटेलनगर वाले मकान में ही रहने लगे। बीते अगस्त महीने में हरजीत उनके घर आई और कहने लगी कि यह मकान उसके नाम हो गया है। उसके साथ उनका नाती अमन भी था। इसके बाद महिला ने अपने एक परिचित के माध्यम से रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी ली तो पता चला कि यह मकान उसकी बेटी ने धोखे से दान में लिखवा लिया है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:भांजी की शादी में गए युवक को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक और नाबालिक किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, बहन को बचाने छोटी बहन भी कूदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top