Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ड्यूटी के बाद पैदल घर जा रहे बस चालक की खाई में गिरने से मौत

File Photo
Ad

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती रानीखेत के घायल बस चालक की मौत हो गई है। बता दें कि रानीखेत में पहाड़ी से गिरकर घायल हुए बस चालक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र कुमार बस चलाता था। बीते रविवार की शाम को वह अपनी बस खड़ी कर पैदल पैदल घर जा रहा था। तभी पहाड़ी पर पैर फिसलने के कारण वह खाई में गिर गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

इधर बहेड़ी निवासी 50 वर्षीय मजदूर महेंद्र नाथ के पैर पर रविवार की सुबह काम के दौरान एक सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top