Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की सड़कों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Ad

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़को से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सीएम घोषणा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री ने बार्लोगंज-चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, शीतला माता मंदिर, मोटीधार-मसराना मार्ग सहित कई स्थानों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त मंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top