Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मे रुद्रपुर में किया ध्वजारोहण

Ad

हल्द्वानी: जनपद प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को स्मरण किया।

ADVERTISEMENTS Ad


इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति भारत है। उन्होंने कहा आज विश्व को खाद्यान्न निर्यात करने वाला और 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम भी आज भारत देश कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इन 77 सालों में देश ने बहुत तरक्की की है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से वर्त्तमान तक गरीबों की सेवा, हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार, युवाओं के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहलें शुरू की गई।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सरकार का प्रमुख फोकस है और भारत ने जन-केंद्रित शासन की ओर एक आदर्श बदलाव देखा है। मंत्री जोशी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा। इस अवसर पर मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री सतीश गोयल, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top