Uttarakhand News

देहरादून में शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश

Ad

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों में से अधिकतर कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं जिनमें वाटर एटीएम, स्मार्ट बस, पलटन बाजार का सौन्दर्यीकरण तथा ड्रेनेज का कार्य, सीसीटीवी कैमरे, सड़क निर्माण एवं सीवरेज प्रमुख हैं। उन्होंने सड़क निर्माण, सीवरेज तथा ड्रेनेज के शेष कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री ने कहा कि सीवरेज कार्यों के अन्तर्गत लैंसडाउन चौक पर सीवरेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। अग्रवाल धर्मशाला से पथरीबाग तक के सीवरेज का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत शहर भर में लगभग 24 वाटर एटीएम कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि शहर में 30 स्मार्ट बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे लगभग 5.63 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से देहरादून शहर के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बस का राजस्व अपेक्षाकृत कम रहा है जिसको बढ़ाने के लिए स्टापेज की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगली बोर्ड बैठक में उपरोक्त के संबंध में निर्णय लिया जायेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली इन्वेसटर्स समिट से पूर्व स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों में गुणवत्तापरख तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डीएम/सीइओ, स्मार्ट सिटी सोनिका तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top