Udham Singh Nagar News

मंत्री बहुगुणा ने फिर दिखाया बड़ा दिल, काफिला रोककर कराया गौ माता का इलाज

Ad

सितारगंज: प्रदेश भर में गौ माताओं पर लंपी रोग का संकट भारी पड़ा है। हालांकि पशुपालन विभाग ने इस बीमारी से लड़ने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। प्रदेश भर में पशुओं के टीकाकरण के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने काफिले को एक गौ माता के लिए रोककर बड़ा मैसेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बुधवार सुबह जब मंत्री सौरभ बहुगुणा किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें एक गाय बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। जिसपर नजर पड़ते ही उन्होंने अपना काफिला रोका और नीचे उतरने का फैसला किया। इसके बाद वह गाय के पास गए और उसकी हालत को नजदीक से देखा और उसे पानी भी पिलाया।

पशुपालन मंत्री ने तुरंत पशुपालन विभाग की टीम को भी सूचित किया। जिसके बाद कुछ ही देर में विभागीय टीम ने आकर गाय का चेकअप कर उसे स्वस्थ कर दिया। फिलहाल गौ माता की तबियत ठीक है। मंत्री बहुगुणा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। लोगों का कहना है कि मंत्री सौरभ बहुगुणा हमेशा ही इस तरह के कार्य कर इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।सब जगह उनकी तारीफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top