Udham Singh Nagar News

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायल युवक को देखते ही रोका काफिला, VIDEO ने सबका दिल जीता

Ad

किच्छा: राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ना केवल अपने विभागों में अच्छे काम बल्कि नेक दिली के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार किच्छा स्थित चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने जा रहे मंत्री सौरभ बहुगुणा को रास्ते में घायल व्यक्ति दिखा तो उन्होंने काफिला रुकवाकर उसका हाल जानने में कतई देरी नहीं की। हादसे में घायल हुए युवक को अस्पताल भी भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम चीनी मिलों में हो रहा है। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर, जसपुर, सितारगंज और किच्छा स्थित मिल में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। मगर किच्छा के मिल में जब वो कार्यक्रम के लिए जा रहे थे तो एक वाक्या घटा, जिसने एक बार फिर मंत्री बहुगुणा की नेक दिली सबके सामने जाहिर कर दी।

दरअसल, चीनी मिल से कुछ ही दूरी पर एक सड़क हादसा हो गया था। हादसे में एक युवक घायल हुआ था। ऐसे में मंत्री सौरभ बहुगुणा की नजर इसपर पड़ी तो उन्होंने काफिला रुकवा लिया और वो खुद गाड़ी से उतरकर घायल युवक का हाल जानने पहुंच गए। उन्होंने देरी ना करते हुए कोतवाल धीरेंद्र कुमार से अपना स्क्वॉड छोड़ घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाने को कहा। जिस कर कोतवाल द्वारा तुरंत ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top